अशोकनगर । स्थानीय गहोई वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन गौशाला पर छैलाबाग मंदिर पर मनाया गया। जहां पर समाज के सभी महिलाओं और पुरूषों ने भाग लिया। इस दौरान माता के दरबार में भजन-कीर्तन किया गया। एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। होली के तिलक लगाए गए। हास्य परिहास के आयोजन हुए। समाज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पूरे साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। शुभकामनाएं दी और सामाजिक एकता पर बल दिया गया।